Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने कसा सिकंजा, हरियाणा में नौकरी के लिए बनाए थे खिलाड़ियों के सी और डी ग्रेड सर्टिफेकिट

सरकार ने कसा सिकंजा, हरियाणा में नौकरी के लिए बनाए थे खिलाड़ियों के सी और डी ग्रेड सर्टिफेकिट

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2021No Comments2 Mins Read

खेल विभाग की ओर से खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर सी और डी ग्रेड के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाकर दिए जाते हैं। डी ग्रुप की भर्ती के बाद ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाना खेल विभाग की गले की फांस बन चुका है। इस भर्ती में खेल कोटा के तहत नौकरी ना मिलने के कारण युवकों ने कोर्ट में केस कर दिया था। उसके बाद जो खिलाड़ी इसके तहत लगे थे विभाग ने दोबारा से उनकी जांच करवाई थी।

 

कैथल जिला खेल विभाग की ओर से अब बिना वेरिफिकेशन करवाए कोई भी सर्टिफिकेट बनाकर नहीं दिया जा रहा है। पहले खेल एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र के आधार पर सर्टिफिकेट बन जाता था। अब एसोसिएशन के अलावा खेल मुख्यालय को भी जांच के लिए लिखा जा रहा है। जिले में विभिन्न खेलों के सी ग्रेड के 15 और डी ग्रेड के 319 सर्टिफिकेट बने हुए हैं। जिला खेल विभाग की ओर से इन सभी सर्टिफिकेटों की दोबारा से जांच करवाई जाएगी। वेरिफिकेशन के लिए विभाग ने संबंधित खेलों की एसोसिएशनों और खेल विभाग को पत्र भेजना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही फर्जीवाड़ा पाए जाने पर विभाग ने कराटे के 21 सर्टिफिकेट रद कर दिए थे।

 

इन खेलों में है परेशानी 

खेल एसोसिएशन और खेल विभाग के बीच फंसकर खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भी सर्कल कबड्डी के खिलाड़ियों ने ग्रेडेशन ना बनने के कारण रोष व्यक्त किया था। बता दें कि कराटे, सर्कल कबड्डी, चैस, थ्रो-बाल, ताईक्वांडो और खो-खो खेल के खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

ये हैं सर्टिफिकेट के फायदे

खिलाड़ियों के लिए इस सर्टिफिकेट के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पोर्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पोर्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि जिले भर में जितने भी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बने हुए हैं उनकी जांच करवाई जा रही है। अगर जांच के दौरान कोई भी सर्टिफिकेट गलत पाया जाता है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 Government had made players' C and D grade certificate for the job in Kasa Sikanja Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.