हरियाणा में पानीपत जिले के समालखा स्थित संत निरंकारी समागम में शुक्रवार रात को युवक ने पेड़ से फंदा लगातार आत्महत्या कर ली थी। युवक की 4 माह पहले ही शादी हुई थी। युवक ने फंदा लगाने से पहले अपनी पत्नी को फोन किया था और कहा था कि वह अब आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मेरठ जिले के गांव रसूलपुर गाबड़ी निवासी 28 वर्षीय अंकित पुत्र बलबीर सिंह की 4 माह पहले लवी के साथ शादी हुई थी। वह छोटे भाई अनुज और प्रशांत के साथ 22 फरवरी को समालखा स्थित संत निरंकारी समागम में वेल्डिंग का काम करने आया था। पत्नी घर पर थी। अनुज ने बताया कि शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद सभी खाना खाने लगे। उन्होंने अंकित को भी खाने के लिए बोला, तो उसने कहा कि वह पत्नी से फोन पर बात कर रहा है, थोड़ी देर में खाएगा। वह खाना खाकर सो गए। बात करते हुए अंकित ने पत्नी लवी को फांसी लगाने की बात कही और फोन काट दिया। तब परिजनों ने रात करीब 11:30 बजे अनुज को फोन कर बताया कि अंकित ने आत्हत्या कर ली।
