फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की तात्कालिक बैठक दिनांक 14-03-2021 को रायपुर के कटोरा तालाब पर हुई जिसमें नयी बहनो का रायपुर टीम मे आगमन हुआ। बैठक में संगठन की रीति नीति से नयी बहनो को अवगत करवाया गया ओर आगे किये जाने वाले कार्यो के बारे मे भी चर्चा की गयी। यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुजाता जी द्वारा ली गई। जिला अध्यक्ष श्रीमती सी गिरिजा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। नयी बहनो ने बडे हर्ष के साथ टीम मे जुडने की उत्सुकता दिखायी। खासतौर से संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सर्वेसर्वा आदरणीय श्रीमती अम्बिका शर्मा जी के नेतृत्व मे कार्य करना गर्व की बात है, ऐसी धारणा के साथ सुजाता जी और गिरिजा जी के साथ कार्य करने का निर्णय लिया जिसमे बहन श्रीमती जे रमणी जी, बहन श्रीमती के शान्ता जी, बहन श्रीमती के दुर्गावती जी, बहन श्रीमती लता जी शामिल रहे

