फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा] बल्लबगढ़ की अमेजिन राज विला सोसायटी में कोविड-वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग 400 लोगों को कोविड-वैक्सीन लगाई जाएगी। कैंप के उद्घाटन मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा ने भी कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया और देश प्रदेश व अपनी विधानसभा के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर के टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद कोरोना जैसी महामारी से देश सुरक्षित रहेगा। इस कैंप में 45 साल ऊपर के लोगों को यह टीका लगाया गया है। कोविड-वैक्सीन के टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद इसी सोसाइटी में कैंप लगाकर दी जाएगी। यह कैंप भारत विकास परिषद अटल शाखा सेक्टर 2 बल्लभगढ़ और राजकीय बादशाह खान अस्पताल के सहयोग से लगाया गया है। इस मौके पर पार्षद दीपक यादव, बीके अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ गजराज, अजय शर्मा, रमन सूद, राजीव गुप्ता, सतीश शर्मा, एनडी तिवारी, रिछपाल लांबा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, संजय शर्मा, ओपी शास्त्री सहित आसपास की सोसाइटी के लोग मौजूद रहे।
