मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च को पश्चिम विक्षोभ के असर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात हो सकती है। जबकि 20 मार्च से फिर पश्चिम विक्षोभ तीन दिन असर दिख सकता है।
हालांकि अभी तक बड़ी बरसात की संभावना कम है, लेकिन इसके असर पर पहाड़ों की ओर से मैदानों की ओर ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात का तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन व रात का तापमान फिर से सामान्य से अधिक हो गया है। यह कई जगह 1.6 से तीन डिग्री तक अधिक आंका गया है। करनाल में रात का तापमान 11.0 डिग्री व सिरसा में 19.9 डिग्री दर्ज किया गया।
