फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला ] सामाजिक कार्य दिवस के उपलक्ष में जज्बा फाउंडेशन, संभारये सोशल फाउंडेशन एवं सोनू नव चेतना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पर्यवारण सेवा सबसे बड़ी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के अलग अलग स्थनो पर जाकर सब्जी व फल विक्रेताओं को कपडे के थाले दिए गए ताकि पोलोथिन का कम से कम इस्तेमाल हो सके व पर्यवारण को दूषित होने से बचाया जा सके।

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बतया की आज वर्ल्ड सोशल वर्क डे के अवसर पर विभिन संस्थाओ के सहयोग से शहर की सेक्टर-16 स्थित सब्जी मंडी, बब्लभगढ़ बाजार, डबुआ सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता भाइयों को सब्जी लेने आने वाले सभी लोगो से कपडे के थाले घर से लेन का आग्रह किया व इसके साथ साथ मंडी में लगभग 300 कपडे के थालो को वितरित किया गया। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक को कम से कम से उपयोग में लाया जाये और यह जागरूकता कदम शहर की हवा व शहर को स्वच्छ व साफ बनाने में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक देशवाल, गौरव ठाकुर, दुर्गेश शर्मा, आदित्य झा, हिमांशु भट्ट, अदि का योगदान रहा।
