Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा का विकास करने के बजाए उसे कर्जादार बना रही है भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार : श्रुति चौधरी

हरियाणा का विकास करने के बजाए उसे कर्जादार बना रही है भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार : श्रुति चौधरी

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला] भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रुति चौधरी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जो किसानों के हकों को खत्म करके उन्हें भुखमरी के कगार पर पहुुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की बात कहकर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और देश व प्रदेश की जनता का अब इस सरकार से पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है। श्रुति चौधरी बीती रात फरीदाबाद-गुडग़ांव रोड स्थित मायरा गार्डन में हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना की भतीजी के शादी समारोह में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। 
इस मौके पर श्रुति चौधरी ने मनोहर सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए वर्ष 2021-22 के बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बजट जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है और इसमें किसी भी वर्ग को कोई रियायत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि कोरोना महामारी के दौरान जो मंदी का दौर हरियाणा में आया है, बजट में सरकार लोगों को राहत प्रदान करेगी, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान की भाजपा गठबंधन सरकार पर लगभग दो लाख 43 हजार करोड़ रुपए का कर्जा है। इस वर्ष कर्ज की देनदारी 48537 करोड़ रखी गई है जो कुल राशि का 30.80 प्रतिशत बनता है। हालात ये हैं कि आज प्रदेश में जन्म लेने वाला हर बच्चा एक लाख रुपए का कर्जा सिर पर लेकर पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जो एनसीआर में आता है और छोटा प्रदेश होते हुए भी जहां सबसे अधिक उद्योग हैं, लेकिन बेरोजगारी में पूरे देश में नम्बर एक पर है। उन्होंने जजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सहयोगी पार्टी जो 75 प्रतिशत रोजगार और 11 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता का नारा देकर सत्ता में आई है, आज पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार युवक हमारे प्रदेश में हैं और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर नौजवानों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी जा रही है। इस दौरान श्रुति चौधरी ने नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल व खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर सोहना विधानसभा से चुनाव लड़े रोहतास बेदी, बिजेंद्र चौधरी, पं. योगेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, राजेश आर्य, अनीशपाल, गौरव ढींगडा, रिंकू चंदीला, मुनेश शर्मा, योगेश ढींगडा, ज्ञानचंद आहुजा, अशोक रावल, जमील मलिक, सरफूद्दीन, संजय सोलंकी, राजेश खटाना एडवोकेट, ठाकुर नंदकिशोर, ईशात कथूरिया सहित अनेकों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Instead of developing Haryana it is making it indebted to BJP-JJP coalition government: Shruti Chaudhary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.