Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए नई दरें, खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है सफर

देखिए नई दरें, खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है सफर

faridabadnews24By faridabadnews24March 19, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा से गुजरना एक अप्रैल से महंगा हो सकता है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंसेश्नर कंपनी मिलेनियम सिटी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड (एमसीईपीएल) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए भातरीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित दरों पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि अभी एनएचएआई ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो वाहन चालकों को एक अप्रैल से पहले के मुकाबले टोल टैक्स पर पांच रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ये नई दरें प्रति ट्रिप के अलावा मासिक पास पर भी लागू होंगी।

खेड़की दौला टोल प्लाजा से गुजरने वाली निजी गाड़ियों को अभी एक तरफा 65 रुपये का टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। नई दरें लागू होने पर एक अप्रैल से इन्हें एक तरफ के 70 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। हल्के वाणिज्य वाहनों (एलसीवी) से टोल प्लाजा पर अभी एक चक्कर का 100 रुपये टोल टैक्स वसूला जाता है। प्रस्ताव में इन वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स में वृद्धि करने का प्लान नहीं है। हालांकि भारी वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स को बढ़ाने का प्रस्ताव पत्र में शामिल किया गया है। अभी दो एक्सल बस व ट्रक के अलावा मल्टी एक्सल वाहनों से एक तरफ का 200 रुपये टोल टैक्स कंपनी की ओर से वसूला जाता है। नई दरें लागू होने के बाद भारी वाहन चलवाने वाले ट्रांसपोर्टरों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है

मासिक पास की दरें भी बढ़ेंगी 

टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को मासिक पास भी जारी किए जाते हैं। मासिक पास बनवाने पर वाहन चालकों को 30 दिन में 40 ट्रिप दिए जाते हैं। मासिक पास के लिए निजी कार चालकों को 750 रुपये और वाणिज्य कार चालकों को 995 रुपये देने पड़ते हैं। इसी तरह हल्के वाणिज्य वाहनों (एलसीवी) और मिनी बस को मासिक पास के लिए 1465 रुपये का भुगतान करना होता है, जबकि दो एक्सल बस, ट्रक व मल्टी एक्सल वाहनों का मासिक पास 2980 रुपये में बनता है। एक अप्रैल से नई दरें लागू होने पर तय श्रेणी अनुसार, वाहन चालकों को मासिक पास बनवाने के लिए भी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। ”होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के तहत हर साल टोल टैक्स की दरें रिवाइज होती हैं। इस साल भी कुछ श्रेणियों के वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स की दरों को रिवाइज किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआई को भेज दिया गया है।” -अनीश जॉन, प्रतिनिधि, एमसीईपीएल ”कंसेश्नर कंपनी की ओर से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित दरों को लेकर मंथन चल रहा है। प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिली है। मंथन के बाद ही फैसला लिया जाएगा।” -शशि भूषण, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

faridabadnews faridabadnews24 Look at the new rates the journey can be expensive from April 1 at the Kherki Daula toll plaza
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.