फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेस मिश्रा ] गर्मियों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले निगम ने छोटे-बड़े करीब 60 ट्यूवबेल लगाने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर लगाए दिए गए हैं। मई-जून से बोरिंग करके सभी ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी ताकि लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत का सामना ना करना पडा।
पानी के ट्यूबवेल लगवाने के लिए किए गए टेंडरों में सबसे ज्यादा बडखल, फरीदाबाद, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इनमें भी बडखल विभानसभा के एनआईटी में सबसे ज्यादा करीब 33 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इनमें 11 ट्यूबवेल छोटे हैं। इसके अलावा सेक्टर-14, 15, 16, 17, 18 में लगाए जाएंगे। ओल्ड फरीदाबाद में भी पानी की किल्लत को देखते हुए ट्यूबवेल लगाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम लोगों को घर-घर पानी आपूर्ति करने की योजना पर काम कर रहा है। स्मार्ट सिटी में घर-घर जाकर लोगों से पानी की मांग पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए एकंकपनी को काम सौंपा जाएगा। लोगों से उनके इस्तेमाल के लिए पानी की जरूरत पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा पानी की बर्बादी के बिंदु और वजह भी तलाशनी होगी। ताकि पानी का प्रबंधन किया जा सके। इसके लिए रेनीवेल की पाइप लाइन और अवैध कनेक्शनों पर विशेष फोकस किया जाएगा। शहर में पानी की कितनी मांग है, कितना पानी उपलब्धता और कितने पानी की कमी है आदि का ब्योरा तैयार किया जाएगा। इसमें निगम प्रशासन ने अपने संसाधनों का विवरण भी दिया है। जिसमें फिलहाल रेनीवेल से 51 फीसदी पानी की आपूर्ति की बात कही है और बाकी रेनीवेल की अधूरी योजना पूरा बाकी 19 फीसदी पानी की उम्मीद जताई है। इसके अलावा बाकी पानी की आपूर्ति ट्यूबवेलों से हो रही है।
