Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जिस पर आज हो रहा पछतावा, पाकिस्‍तान ने क्‍या की सबसे बड़ी गलती

जिस पर आज हो रहा पछतावा, पाकिस्‍तान ने क्‍या की सबसे बड़ी गलती

faridabadnews24By faridabadnews24March 20, 2021No Comments3 Mins Read

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश ने सबसे बड़ी गलती तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के साथ कंधे से कंधा न मिलकर चलने की है। इसका खामियाजा पाकिस्‍तान को आज तक उठाना पड़ रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पाकिस्‍तान दुनिया के साथ तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करेगा और साथ भी चलेगा। इमरान खान ने ये बातें खैबर पख्‍तूंख्‍वां की यूनिवर्सिटी में एक नए अकादमिक ब्‍लॉक और एग्‍जामिनेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि अब पाकिस्‍तान दुनिया में चल रही तकनीकी क्रांति का हिस्‍सा बनेगा और इसके महत्‍व और तकनीकी शिक्षा पर पूरा जोर देगा। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में टेक्‍नॉलॉजी एडवांसमेंट अभूतपूर्व है। अगर हम अब भी तकनीक के साथ और इसको अपने साथ लेकर नहीं चले तो हम काफी पीछे रह जाएंगे। पाकिस्‍तान इतिहास में ऐसी गलती कर चुका है। इसको दोहराया नहीं जा सकता है।

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक के दम पर देश तरक्‍की की राह पर चल सकता है और समाज में भी बदलाव ला सकता है। इतना ही नहीं आर्थिक तौर पर कमजोर हो रहे देश को तकनीक के रास्‍ते पर चलकर एक नई मंजिल तक ले जाया जा सकता है। जानकारी से लबरेज अर्थव्‍यवस्‍था ही दुनिया को आगे ले जाने का माद्दा रखती है। उनका कहना था कि सरकार को कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी यदि वो अपने नौजवानों को शिक्षित कर दे, और एक अच्‍छी शिक्षा दे सके। इसके बाद उस देश का नौजवान ही देश को आगे ले जाएगा। अपने भाषण में इमरान खान ने कहा कि वो नमाल यूनिवर्सिटी को ऑक्‍सफॉर्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि ये शहर नॉलिज सिटी के तौर पर जाना जाए। इस मौके पर उन्‍होंने देश की माली हालत के बारे में भी बात की। उन्‍होंने कहा कि जिस वक्‍त उनकी सरकार वर्ष 2018 में सत्‍ता में आई थी उस वक्‍त देश के ऊपर बड़ा भारी कर्ज था और खजाना खाली था। इस कर्ज को उतारने में पाकिस्‍तान के मित्र देशों ने उसकी मदद की। उनका कहना था कि यदि हम कर्ज चुकाने में नाकाम हो जाते तो पाकिस्‍तान में लोग भूखे मर रहे होते। उन्‍होंने कहा कि आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि सरकार को क्‍या कुछ सहना पड़ा है। पीटीआई की सरकार बनने के बाद 35 हजार अरब का कर्ज चुकाया गया है। इसलिए मौजूदा समय में सरकार के पास शिक्षा पर, अस्‍पतालों पर और सड़कों पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं है।

faridabadnews faridabadnews24 what is Pakistan's biggest mistake What is regretting today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.