Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु : डा. अशोक तंवर

भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु : डा. अशोक तंवर

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक डा. अशोक तंवर ने कहा है कि आज देश के लोग ऐसे जनप्रतिनिधि चुनना चाहते है, जो न केवल ईमानदार हो बल्कि देश व प्रदेश का विकास भी करें। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलु बताते हुए कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली इन दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने कभी जनता के हितों के लिए कार्य नहीं किया बल्कि भ्रष्टाचार व महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटने का काम किया है, लेकिन अब देश का मतदाता जागरूक हो चुका है और वह अपना अच्छा और बुरा करने वाले का सही तरह चुनाव करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभर रहा है क्योंकि इस मोर्चा का उद्देश्य स्वच्छ लोगों को राजनीति में लाकर उन्हें समाज की छत्तीस बिरादरी के गरीब लेागों का विकास करने का है।
 श्री तंवर शनिवार को फरीदाबाद के बाटा चौक पर अपना भारत मोर्चा के फाउंडर सदस्य पं. राजेंद्र शर्मा व् उनकी मजबूत टीम द्वारा खोले गए फरीदाबाद कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा सहित शहर व गांव के मौजिज लोगों ने श्री तंवर का पगडी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। डा. अशोक तंवर ने प्रदेश की मनोहर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, बैसाखियों पर चल रही सरकार जनहित में फैसले लेने में नाकाम साबित हो रही है और आने वाले दिनों में इस सरकार का बोरियां-बिस्तर बंधना तय है। तंवर ने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की ओर से लाए अविश्वास प्रस्ताव पर चुटकी लेते हुए इसे भाजपा-कांग्रेस का भीतरी खेल बताया। अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने से कांग्रेस पार्टी ने भाजपा-जजपा गठबंधन को आगामी 6 माह तक का जीवनदार दे दिया है। डा. तंवर ने कांग्रेस के जी-23 ग्रुप पर कहा कि ये गद्दार गु्रप भीतर ही भीतर कांग्रेस को समाप्त करने के षडयंत्र में शामिल है और गांधी परिवार के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा का यह दूसरा कार्यालय खुला है और उन्हें उम्मीद है कि लोगों का समर्थन जिस प्रकार से अपना भारत मोर्चा को मिल रहा है, उससे आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले में मोर्चा का कार्यालय होगा और मोर्चे की विचारधारा से लोग जुडकर भाजपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेंगे। इस दौरान पं. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग अपना भारत मोर्चा में शामिल हुए। मोर्चे में शामिल लोगों को श्री तंवर ने विश्वास दिलाया कि उन्हें अबतक दूसरे राजनितिक दलों ने सम्मान देने के नाम पर ठगा है मगर आपको अपना भारत मोर्चा सम्मान तो देगा ही साथ में आपका हक़ भी दिया जाएगा क्योंकि यह हर व्यक्ति का मोर्चा है और इसका उद्देश्य लोगों के हितों की बात उठाना है। इसके उपरांत अशोक तंवर ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस जनसभा का मंच संचालन गजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह, रमन शर्मा, जोगिंद्र जांगडा जवां पूर्व प्रत्याशी पृथला विधानसभा, राधेश्याम चेयरमैन, संतराज मोहना, केसी शर्मा, सरदार निरंजन सिंह, दिलबाग सिंह, बलवान पाचाल, मनोज पाण्डेय, वेद बजाज,संजय वर्मा, नवल किशोर, सोमदत्त, देवीराम, जगदीश पन्हेडा, बिजेंद्र कटेसरा, शिवदयाल बापूनगर, वेद मोहना, रमेश शर्मा, पप्पू मेम्बर, रामप्रसाद, बीके गुप्ता, पूर्व जज सतीश मित्तल, सुरेश देवली सहित सैकड़ों की संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र लोग मौजूद थे।
BJP-Congress two sides of one coin: Dr. Ashok Tanwar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.