Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मनुष्य की हर समस्या का हल छिपा है, श्रीमद भगवत गीता के श्लोक में : विजय प्रताप

मनुष्य की हर समस्या का हल छिपा है, श्रीमद भगवत गीता के श्लोक में : विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिस पर मां बाप का आशीर्वाद है, गुरु का आशीर्वाद है, संसार में उससे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं होता। मां बाप ही धरती के प्रत्यक्ष देवी देवता हैं। उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने संत सुरक्षा मिशन के तहत एनएच 5 बांके बिहारी मंदिर के पास आयोजित भागवत कथा में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन तर जाता है। जीवन में भक्ति बहुत जरूरी है, बिना भक्ति के ज्ञान निरर्थक है। उपनिषदों की अनेक विद्याएँ गीता में है।

 विजय प्रताप ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता के श्लोक में मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल छिपा है। उन्होंने बताया कि वेद व्यास जी ने भी जब नारद जी से पूछा कि मैंने ब्रहसूत्र की रचना कर दी, महाभारत भी लिख दी, गीता का ज्ञान भी लिख दी लेकिन मुझे शांति नहीं मिली, तो नारद जी ने कहा आप जब तक भगवान कृष्ण की जीवनी नहीं लिखते, भक्ति नहीं करते तब तक शांति नहीं मिलेगी। ज्ञान का महत्व भक्ति के साथ ही है। विजय प्रताप ने कहा कि केवल धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना मनुष्य के लिए हितकर नहीं है, बल्कि धर्म ग्रंथों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है। इससे न केवल हम स्वयं का बल्कि समाज का कल्याण कर सकते हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर हम परमानंद प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विजय प्रताप ने कथा व्यास संतोष जी महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके साथ संतोष जी महाराज, राकेश कोहली, मदनलाल, कमल चढ़ा, गौरव तनेजा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 The solution to every human problem is hidden in the sloka of Srimad Bhagavad Gita: Vijay Pratap
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.