हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर तिथि और जारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके अनुसार 26 मार्च से स्कूलों में परीक्षएं शुरू हो जाएंगी। वहीं आपको बता दें कि परीक्षाएं ऑफलाइन मॉड में ही ली जाएगी। वहीं पहली और दूसरी कक्षा का मौखिक टेस्ट लिया जाएगा जो ऑफलाइन होगा।
डीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि 11वीं व 9वीं की डेटशीट आ गई है। स्कूलों में परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। परीक्षाएं लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, तीसरी से 8वीं की परीक्षा अवसर एप से ऑनलाइन होगी। जिसके लिए अवसर एप अपडेट करना जरूरी है। प्रत्येक विषय के 30 वस्तुनिष्ठ बहुकल्पीय प्रश्न आएंगे। प्रश्न पत्र सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक एप पर उपलब्ध रहेगा। 6वीं से 8वीं के जिन विषयों के पेपर की तारीख डेटशीट में नहीं है। स्कूल उनकी परीक्षा अपने स्तर पर ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मौखिक टेस्ट के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। अगर अभिभावक अनुमति नहीं देते हैं तो फोन पर मौखिक टेस्ट लिया जाएगा।
