फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बिना मुआवजा एचएसवीपी ने गत दिवस ओल्ड फरीदाबाद चौक के समीप मथुरा रोड़ पर बनी सात दुकानों तोड़ा डाला। दुकान मालिकों का आरोप है कि वह इन दुकानों का बिजली बिल, हाऊस टैक्स सहित अन्य टैक्स भरते है। यह दुकानें उनकी दादा लाई जमीन पर बनी हुई है। सुरेन्द्र सैनी ने आरोप लगाया कि मथुरा रोड़ 16/7 के ऊपर वर्ष 1960 से रकबा दौलताबाद में करीब सात दुकानें बनी हुई है। उन्होंने तीन अप्रैल 2012 को आरटीआई लगाई जिसमें नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर किए हुए दुकानों को दर्शाया गया है। जिसका वह सभी प्रकार का टैक्स आदि भी समय पर भरते है। जिसका अभी तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। गत दिवस हुडा विभाग की टीम ने हमारी दुकानों को तोड़ दिया। जबकि 16/6 मथुरा रोड़ जिस पर हुडा के कई प्लाट पर एक लकड़ी फैक्ट्री है। जिसके द्वारा कब्जा किया हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी हुडा विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं उनकी दुकानों को धाराशाही कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

