फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] युवा राजपूताना संगठन ( रजि. ) द्वारा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 8 फरीदाबाद मे युवा राजपूताना संगठन ( रजि. ) के 7 साल पुरे होने के उपलक्ष मे होली मिलन समारोह व कवि समेलन का भव्य आयोजन किया जिसमें सर्व समाज के मौजूद लोगों ने हिस्सा लिया कुंवर राजू तोमर ने बताया इस सम्मेलन मै कवियों ने अपनी देश भक्ति और सनातन धर्म की कविताओं से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए , कवि सम्मेलन के मंच का संचालन करते हुए कवि यशदीप कौशिक जी ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुति दी, कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि श्री मोहन शास्त्री जी द्वारा की गई साथ मे वरिष्ठ कवि श्री एम एल गर्ग जी, श्रीमती कमल धमीजा जी, कवि श्री कुलदीप बृजवासी जी, कवि श्री पांचाल जी, कवि अमित भाटी सभी कवियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया कुंवर राजू तोमर लीखी ने युवा राजपूताना संगठन के सभी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज मै भाईचारे को बढ़ावा मिलता है कुंवर राजू तोमर लीखी ने युवाओं से अपील की इस तरह के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें

