Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 99.995 पर्सेंटाइल प्राप्त कर मारी बाजी, गौरव ने

99.995 पर्सेंटाइल प्राप्त कर मारी बाजी, गौरव ने

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] नेशनल टेस्टिग एजेंसी द्वारा जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेकेंड अटेंप्ट) मेंस के घोषित परिणाम में एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 के छात्र गौरव बंसल ने 99.995 पर्सेंटाइल प्राप्त करके जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की ही छात्रा ओजस्वी बंसल ने 99.986 पर्सेंटाइल हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधकों का दावा है कि ओजस्वी ने बालिका वर्ग में प्रदेश में टाप किया है। इनके अलावा रिशित सिगला, चिराग जैन और एमवीएन अरावली हिल्स के छात्र रोहन मित्रा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

इन सभी छात्राओं का प्रधानाचार्या आगल्य वेंकटेश ने स्कूल में स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। शानदार परिणाम के साथ अब यह छात्र बोर्ड परीक्षाओं और तीन जुलाई को आयोजित एडवांस की परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। बचपन से ही थी विज्ञान में रुचि जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गौरव बंसल की बचपन से ही विज्ञान में रुचि में थी और कंप्यूटर कोडिग करने का शौक है। कंप्यूटर विज्ञान से ही इंजीनियरिग करने के इच्छुक गौरव फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए है। इसके बाद जुलाई में होने वाली एडवांस की परीक्षाओं की तैयारी करनी है। गौरव ने भौतिक विज्ञान एवं गणित में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। गौरव के अनुसार लाकडाउन की वजह से अध्यापकों से रूबरू होकर विषय संबंधी दुविधाओं को दूर करने का मौका नहीं मिला, लेकिन आनलाइन के जरिये विषय संबंधी दुविधाओं पर अध्यापकों से चर्चा करने से काफी मदद मिली। गौरव ने अपनी सफलता में पिता दीपक बंसल एवं मां पूजा बंसल के सहयोग का भी जिक्र किया। भाई से मिली है प्रेरणा ओमेक्स हाइट्स सेक्टर-86 में रहने वाले रिशित सिगला को इंजीनियर बनने की प्रेरणा अपने बड़े भाई देवांशु सिगला से मिली है। वह आइआइटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिग कर रहे हैं। कंप्यूटर साइंस में अपना भविष्य संवारने की चाहत रखने वाले रिशित ने बताया कि पहले प्रयास में 99.93 पर्सेंटाइल, जबकि दूसरी बार में 99.9924 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। दिल्ली आइआइटी में दाखिला पाना लक्ष्य है। रिशित ने बताया कि पिता दिनेश कुमार और मां सुमन ने खूब सहयोग किया। मां ने पढ़ाई के दौरान जरूरतों बारे पूरा ध्यान रखा। घर के पहले इंजीनियर होंगे रोहन

एमवीएन अरावली हिल्स में 12वीं कक्षा के छात्र रोहन मित्रा ने पहले प्रयास में 99.62 पर्सेंटाइल और दूसरे प्रयास में 99.73 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इस बार जेईई मेंस के चार अवसर मिलेंगे और सबसे अधिक पर्सेंटाइल को एडवांस में महत्व दिया जाएगा। रोहन मित्रा ने बताया कि वह अपने परिवार में पहले इंजीनियर होंगे। उनके बड़े भाई रोहित मित्रा सीएस हैं, जबकि पिता रंजन कुमार मित्रा सीनियर मैनेजर हैं। लाकडाउन के दौरान थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन स्कूल के अध्यापकों से वीडियो काल करके विषय संबंधी दुविधाओं को दूर किया। रोहन दिल्ली आइआइटी में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना चाहते हैं। एडवांस पर है ध्यान केंद्रित

सेक्टर-18 में रहने वाले चिराग जैन के पहले प्रयास के मुकाबले में दूसरे में कम पर्सेंटाइल आए हैं। पहले में 99.958 पर्सेंटाइल, जबकि दूसरे में 99.943 पर्सेंटाइल आए हैं। चिराग का कहना है कि उनका मुख्य ध्यान जुलाई में होने वाली एडवांस परीक्षा पर है। इसके लिए छह से सात घंटे तैयारी कर रहे हैं। चिराग जैन ने बताया कि उन्हें वेब डेवलपमेंट और कंप्यूटर कोडिग का शौक है। पिता भगवत प्रसाद जैन और मां मोना जैन के लाडले रोहन अपनी इंजीनियरिग की पढ़ाई कंप्यूटर साइंस विषय में करना चाहते हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Gaura won by acquiring 99.995 percentile Gaurav
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.