हरियाणा : हरियाणा के ग्रुरुग्राम में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि यहां गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया। जिसमें 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि यह हादसा द्वारका एक्सप्रेस वे पर दौलताबाद गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ग्रुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था, तभी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक एक्सप्रेस-वे पर गिर गया।
वहीं गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी दीपक सहारण ने कहा कि दौलताबाद और बजघेड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।
बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निरीक्षण करने बाद गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे के काम में तेजी लाने का आदेश दिया था। इस वजह से काम तेजी से चल रहा था। वैसे ऐसा ही एक हादसा कुछ दिन पहले सोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड के गिरने की वजह से भी हुआ था।


