हरियाणा ; हरियाणा के प्रदीप नरवाल अखिल को कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। साथ ही, उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर पदेश का सहप्रभारी लगाया गया है।
बता दें कि प्रदीप सोनीपत के कथूरा गांव के रहने वाले हैं। प्रदीप हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था।
प्रदीप नरवाल सबसे कम 30 साल की उम्र में राष्ट्रीय सचिव बने हैं। जेएनयू के तेज-तर्रार छात्र नेतायों में शुमार रहे प्रदीप नरवाल ने 2 वर्ष पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा था।
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के विश्वासपात्र होने के कारण अब इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी लगाए गया है।





