सिंघाड़ा फल के बारे में आपको पता होगा, लेकिन सिंघाड़ा के फायदों के बारे में आपको कम ही जानकारी होगी. सिंघाड़ा वैसे तो पानी में उगने वाला फल है, जो त्रिभुज आकार की तरह आता है. जिसमें सिंग की तरह दो कांटे भी होते हैं. जो अंदर से सफेत होता है.
कईं देशों में उगता है सिंघाड़ा
सिंघाड़ा की खेती भारत के साथ ही एशिया, अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप के कईं देशों में होती है. अंग्रेजी में water chestnut (वॉटर चेस्टनट) के नाम से चर्चित इस फल के कईं फायदों के बारे में आपको जानकारी मिलेगी इस लेख में…
ये हैं सिंघाड़ा के 8 अद्भुत फायदे-
1. वजन नियंत्रण
सिंघाड़ा एक पानी में उगने वाला फल है, जिसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. वजन को नियंत्रण में रखने वाले इस फल का प्रतिदिन सेवन आपका वजन घटा सकता है.
2. ब्रोंकाइटिस
ब्रोंकाइटिस श्वासनली में होने वाली सूजनकारी बीमारी है. इस सूजन से सामान्य से ज्यादा बलगम गले में इकट्ठा होकर परेशानी बढ़ाती है. सिंघाड़ा का सेवन करने से गले में खराश की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही फेफड़ों को भी राहत मिलती है.
सिंघाड़ा बुरे कोलेस्ट्रॉल स्तर को घटाने का काम करता है. दिल की ज्यादातर बीमारियों से बचने के लिए आपको सिंघाड़ा को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
4. ब्लड प्रेशर
सिंघाड़ा में पोटेशियम (Potassium) काफी मात्रा में पाया जाता है. केला एक ऐसा पोटेशियम युक्त फल है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. ठीक उसी तरह सिंघाड़ा में मौजूद पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है.
5. फटी एड़ीयां
सिंघाड़ा का सेवन फटी एड़ियां ठीक करता है. शरीर में सूजन या दर्द की शिकायत होने पर सिंघाड़ा का लेप सहायक होता है.
6. हड्डियां
सिंघाड़ा में पोटेशियम के साथ ही कैल्शियम (Calcium) अधिक पाया जाता है. जो कि हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है. यह आंखो के लिए भी फायदेमंद हैं.
7. प्रेग्नेंसी
गर्भवती महिला के सिंघाड़ा खाने से मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं. इससे गर्भपात का खतरा कम हो जाता है.
8. ऊर्जा
सिंघाड़ा शरीर को ऊर्जा से भर देता, जिसे व्रत में भी खाया जाता है. इसमें मौजूद आयोडीन शरीर में ऊर्जा का संचार करता है.
