फ़रीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कांग्रेस पार्टी के पुराने,वफादार और समर्पित कार्यकर्ता राजेन्द्र आहूजा को राष्ट्रीय कांग्रेस वर्कस कमेटी जिला फरीदाबाद का महासचिव(मेन बॉडी) नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र आहूजा ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह,वरिष्ठ नेता राहुल गांधी,श्रीमति प्रियंका गांधी बडेरा, राष्ट्रीय कांग्रेस वर्कस कमेटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडड व राष्ट्रीय महासचिव गुलशन बगा का तहे दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
राजेन्द्र आहूजा ने कहा कि पार्टी ने उनमें जो आस्था और विश्वास व्यक्त किया है उसे वे पूरी जिन्दगी टूटने नहीं देगें। उन्होनें कहा कि वे किसानों,मजदूरों,छोटे उद्याोगपतियों और दुकानदारों की आवाज को बुलंद करेगें। राजेन्द्र आहूजा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगें।
