मुंबई में जिस तरह कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, वैसे ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को भी इस वायरस का खौफ सता रहा है। अब तक कई स्टार्स ने वैक्सीन लगवा कर खुद को सुरक्षित कर लिया है। वहीं अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली ने भी कोरोना वायरस का डोज ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने वीरवार रात ट्वीट करके फैंस को दी है।
बता दें, अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के साथ ही उनके स्टाफ मेंबर्स ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है “लगवा लिया, मैंने आज दोपहर कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। सब ठीक है।” अपने ब्लॉग में बाकी की जानकारी देते हुए बिग बी ने लिखा- “हो गया…आज टीकाकरण हो गया.. सब ठीक है…कल फैमिली और स्टाफ का कोविड टेस्ट करवाया था. आज इसका रिजल्ट आया… सब ठीक था, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई… इसलिए आज वैक्सीन लगवाई.. अभिषेक बच्चन को छोड़कर पूरे परिवार ने टीका लगवाया.. वह अभी शूटिंग के लिए लोकेशन पर है और कुछ दिनों में कुछ ही दिनों में लौटने पर लगवाएंगे..”इसके साथ ही अमिताभ ने वैक्सीन लगवाते हुए की अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है और बताया है कि वह अगले दिन से ही काम पर लौट रहे हैं।मालूम हो, कोरोना वायरस की शुरआत में बीते साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या बच्चन कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद नानावटी अस्पताल में इलाज के बाद वह ठीक हुए थे।
