आपके पैन कार्ड का आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आधार-पैन लिंक न हुआ तो पैन कार्ड किसी काम का नहीं रह जाएगा यानी निष्क्रिय हो जाएगा।
बता दें कि पैन कार्ड के निष्क्रिय होने का आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि बैंक में खाता खोलने, म्यूचुअल फंड या शेयर्स खरीदने, यहां तक की 50 हजार रुपये से अधिक नकद लेनदेन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।
ऐसे में ये सभी काम आप नहीं कर सकेंगे। ऐसे में आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस जरूर चेक कर लें कि आपने आधार को इससे लिंक किया है कि नहीं और अगर नहीं किया है तो उसे 30 जून तक जरूर कर लें।
वहीं आप में से कई लोगों ने आधार को पैन से लिंक करवा भी लिया होगा, लेकिन वह हुआ है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा ? तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं।
सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइट https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओर Link Aadhar का विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा लिंक आधार का विकल्प होगा।
इसी पेज पर आपको सबसे ऊपर Click here का विकल्प मिलेगा जैसा कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका पैन नंबर और आधार नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद आपको View Link Aadhar Status बटन पे क्लिक करना है।
इसके बाद यदि आप पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गया होगा तो “Your pan is linked to aadhar number XXXXXXXX134” का मैसेज हरे टिक के साथ मिलेगा। इस तरह आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं।
अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नही करवाया है तो नीचे दी गई प्रॉसेस के माध्यम से करवा सकते है
PAN को आधार से लिंक करने की प्रॉसेस
1. SMS के जरिए
अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर PAN को आधार से लिंक कराया जा सकता है। आपको UIDPAN <SPACE>12 अंकों का आधार नंबर><SPACE><10 अंकों का PAN> लिखकर 567678 या 56161 पर मैसेज करना होगा।
उदाहरण के लिए, UIDPAN 111122223333 AAAPA9999Q
2. ऑनलाइन तरीका
https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं।
बायीं तरफ मौजूद क्विक लिंक्स सेक्शन में ‘Link Aadhar’ पर क्लिक करें।
अब जो पेज खुलेगा, उसमें PAN, आधार नंबर और आधार पर मौजूद अपना नाम भरना है।
अगर आपके आधार में केवल जन्म का वर्ष अंकित है तो आपको इस विकल्प पर टिक लगाना होगा- ‘I have only year of birth in Aadhaar card’।
इसके बाद कैप्चा कोड डालें और लिंक आधार पर क्लिक करें।
इसके बाद एक कन्फर्मेशन पेज खुलेगा, जिसमें शो होगा कि PAN, आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो चुका है।
3. ऑफलाइन
PAN सर्विस प्रोवाइडर, NSDL या UTIITSL के सर्विस सेंटर पर जाकर भी PAN और आधार को लिंक कराया जा सकता है। इसके लिए फॉर्म ‘Annexure-I’ भरना होगा और कुछ सहायक दस्तावेज जैसे-PAN कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी साथ ले जानी होगी। यह प्रक्रिया निशुल्क नहीं है। आपको एक निर्धारित शुल्क देना होगा. यह शुल्क, लिंकिंग के समय PAN या आधार डिटेल में सुधार किया गया है या नहीं, इस पर निर्भर करेगा।



