देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। जिसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कोरोना वायरस का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है। एक के बाद एक कई स्टार्स वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है। अक्षय कुमार अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं।
अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी, उन्होंने लिखा- ‘आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटाइन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा.’
बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग में कर रहे थे। ऐसे में अब एक्टर शूटिंग से ब्रेक लेकर घर पर क्वारंटाइन हो गए हैं। कुछ ही दिनों पहले अक्षय ने रामसेतु में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था।
