संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिनांक 10/11 अप्रैल 2021 को केजीपी-केएमपी जाम के आह्वान को मध्यनजर रखते हुये सोनीपत पुलिस ने ट्रैफिक एडवाईजरी को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये है तथा वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक एडवाईजरी जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10/11 अप्रैल 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 24 घण्टे केजीपी-केएमपी जाम के आह्वान को मध्यनजर रखते हुये वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चण्डीगढ़ से आने वाले भारी वाहन यूपी, गाजियाबाद व नोएडा जाने के लिए सोनीपत की अपेक्षा करनाल से शामली होकर व पानीपत से सनौली होकर यूपी, गाजियाबाद व नोएडा जा सकते है।
इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए के जरिए गोहाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी से होते हुए प्रवेश कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चण्डीगढ़ से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली व गुरूग्राम जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का प्रयोग करते हुए बहालगढ़ से बागपत, खेकड़ा, लोनी बाॅर्डर से होते हुये दिल्ली जा सकते हैं।
सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन चालक लामपुर बार्डर, सफियाबाद, खेवडा, मनौली, दहेसरा से होते हुये जा सकते है। इसके अतिरिक्त अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले और भीड़ भाड़ से बचे
News Source From : yuvaharyana
