फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर यशपाल के आदेशानुसार फरीदाबाद शहर में मौजूदा समय में कूड़ा प्रबंधन हमारे लिए एक सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में हमें ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन को लेकर सरकारी अधिकारीयों-कर्मचारियों, उद्योगपतियों, सीएसआर, सामाजिक धार्मिक व शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मिलकर एक साझा प्रयास के तहत काम करना होगा।
निगमायुक्त एवं उपायुक्त ने कहा कि हमारा पहला प्रयास शहर को कूड़ा मुक्त बनाना है। हम अब प्रत्येक वार्ड में एक उद्योग, सामाजकि संस्था, ठेकेदार कंपनी व कुछ दूसरे लोगों को मिलाकर एक ऐसा तंत्र विकसित करेंगे जिससे वह स्वयं निर्णय ले सकें। स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे कि वह अपने घर जाकर बताएं कि सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग करके ही कूड़ेदान में डालेंगे। रविवार को मिशन जागृति की टीम ने बल्लभगढ़ के सिटी पार्क से इस अभियान की शुरुआत की। बल्लभगढ़ में इस काम का बीड़ा टीम के सदस्य महेश अग्रवाल ने लिया जिनका टीम के सभी सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मिशन जागृति की टीम ने पार्क में लोगों को अपने साथ जोड़ कर सफाई की साथ ही पार्क में लोगों के बीच जाकर उनसे कूड़ा ना फैलाने और डस्टबीन में डालने की अपील की साथ ही लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया आज के इस सफाई अभियान में मिशन जागृति टीम से प्रवेश मलिक, सुनीता रानी, विपिन भारद्वाज, राजेश भूटिया, महेश कुमार, दिनेश राघव, अशोक भटेजा, हरमीत कौर, डैप्पी सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
