राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हरियाणा राजकुमार मक्कड़ ने रविवार को बतौर मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित प्रथम दिव्यांगजन जागरूकता कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं, जिन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना चाहिए। इसके लिए सरकार हर प्रकार से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए नौकरी में चार प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिव्यांगों के लिए टोल फ्री भी जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि भेदभाव की भावना को दूर कर उनको सफल बनाने में उनका साथ देना चाहिए ताकि वे समाज में आत्मनिर्भर बन सके। दिव्यांगों को विशेषाधिकार प्राप्त हैं जिनकी उन्हें जानकारी होनी चाहिए। सरकार ने दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका उन्हें पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। इन योजनाओं का लाभ उठाकर दिव्यांग बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं। इस अवसर पर उप-सिविल सर्जन डॉ. राकेश चावला, डॉ. एके यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज, भाजपा जिलााध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, नगरपालिका की चैयपर्सन मनीता गर्ग, रक्तदान कमेटी के सदस्य दिनेश नागपाल, ज्ञानचंद आर्य, मास्टर असरफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
