हरियाणा : हरियाणा में ड्यूटी के समय कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की अब खैर नहीं है। क्योंकि जिला पुलिस अधिकारी अलर्ट होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला जींद से सामने आया है, जहां डीआइजी कम एसपी ने निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाही की है। अधिकारी ने निरीक्षक समेत तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर के आदेश जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें कि डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल बीती रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। रात्रि जिला निरीक्षक हरिओम चैकिंग अधिकारी थे, जबकि इएएसआइ रामअवतार तथा राजपाल की डयूटी सदर थाना सफीदों की पीसीआर पर थी। जोकि तीनों कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। जिस पर एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि डयूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
News source from : yuvaharyana
