फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से आम जन को सुरक्षित रखने के उददेश्य से आज डबुआ सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान कुलदीप रतड़ा(राजू आढ़ती)ने गोपाल,जितेश रतड़ा,मुकेश कुमार,रजूक,उदयवीर सैनी व जगदीश ग्रोवर के साथ मिलकर मंडी में मॉस्क बांटे। कुलदीप रतड़ा ने ऐसे कई लोगों को जो मड़ी में बिना मास्क के आए थे चेतावनी दी की कोरोना की गंभीर होती समस्या को हल्के में ना लें वर्ना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।
उन्होनें कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से हमने अपने साथ साथ अपने परिवार को भी बचाना है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है। कुलदीप रतड़ा ने कहा कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर हमें बिल्कुल नहीं जाना है। दो गज की दूरी रखनी है और बार बार अपने हाथों को सैनीटाईज करना है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए जो भी आदेश जारी करती है उसे मानना है और पुलिस,प्रशासन व फ्रंट लाईन वारियर्स का हमने पूर्ण सहयोग करना है तभी हमारा देश और समाज बच पाएगा।
