Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीकेंड कर्फ्यू: दिल्ली में क्या खुला-क्या बंद, किसे मिलेगी छूट? आपसे जुड़े 15 सवालों के जवाब

वीकेंड कर्फ्यू: दिल्ली में क्या खुला-क्या बंद, किसे मिलेगी छूट? आपसे जुड़े 15 सवालों के जवाब

faridabadnews24By faridabadnews24April 16, 2021No Comments5 Mins Read

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त कोरोना वायरस की ताजा लहर से जूझ रही है. हालात ये हो गई है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली ही देश में कोरोना का एपिसेंटर बनती नज़र आ रही है. बीते दिन करीब 17 हजार कोरोना केस दर्ज किए गए. इस बीच दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन इसका ऐलान किया था वीकेंड कर्फ्यू में किसको क्या इजाजत है, कौन बाहर निकल सकता है और क्या-क्या किया जा सकता है, अगर ऐसे सवाल आपके मन में हैं तो उसका हर जवाब आप यहां जान सकते हैं.

1.    वीकेंड कर्फ्यू कब से कब तक लगाया गया है?
दिल्ली में शुक्रवार रात को 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा. इस दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी.

2.    वीकेंड कर्फ्यू के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा?
दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे.

3.    क्या सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे?
वीकेंड कर्फ्यू में सिनेमा हॉल को छूट दी गई है. कोई भी थियेटर, मल्टीप्लेक्स या सिनेमा हॉल अपनी कैपेसिटी के 30 फीसदी के हिसाब से खुला रहेगा. आपको इसके लिए वैलिड टिकट दिखाना होगा.

4.    क्या वीकली मार्केट को भी बंद किया गया है?
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए वीकली मार्केट पर अहम फैसला लिया गया है. अब दिल्ली में जोन के हिसाब से एक दिन में एक मार्केट खुलेगी. स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी कि कब कौन-सी मार्केट खुलेगी. इन्हें किसी बड़े पार्क में भी लगाया जा सकता है.

5.    क्या रेस्तरां में बैठकर खाना खा सकते हैं?
दिल्ली में अभी बाहर जाकर खाना खाने की मनाही है. यानी आप रेस्तरां, होटल, पब, में जाकर कुछ खा-पी नहीं सकते हैं. हालांकि, होम डिलीवरी या टेक-अवे की इजाजत दी गई है. यानी आप कुछ मंगाना चाहें तो मंगवा सकते हैं.

6.    वीकेंड कर्फ्यू के दौरान किस-किसको बाहर जाने की छूट है?
अगर आप केंद्र सरकार या दिल्ली सरकार के कर्मचारी हैं, स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, पुलिसकर्मी हैं, होमगार्ड् हैं, सिविल डिफेंस या फायर सर्विस में काम करते हैं, जिला अधिकारी दफ्तर में काम करते हैं. तो आपको वीकेंड कर्फ्यू के दौरान काम पर जाने की छूट है.

इनके अलावा बिजली, पानी, सफाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को भी काम पर जाने की छूट है. कोर्ट के जजों, वकीलों को भी काम की छूट है. लेकिन हर किसी को एक वैलिड आईडी कार्ड दिखाना होगा.

7.    वीकेंड कर्फ्यू के दौरान क्या अस्पताल जा सकते हैं?
अगर आप किसी अस्पताल में काम करते हैं, तो आपको बाहर जाने की छूट है. उसके लिए आईडी कार्ड दिखाना होगा. किसी मरीज या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है, तो ले जा सकते हैं. अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन दिखाकर अस्पताल जा सकते हैं.

8.    क्या दिल्ली से नोएडा या दिल्ली से जयपुर जा सकते हैं?
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अंतरराज्यीय परिवहन सर्विस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है. बसें भी चालू रहेंगी. किसी दूसरे राज्य में जाने या वहां से आने के लिए किसी ई-पास की भी जरूरत नहीं है.

9.    अगर सरकारी दफ्तर या अस्पताल में कार्यरत नहीं हैं तो किसे छूट है?
•    मीडिया के लोगों को आईडी कार्ड से साथ काम पर जाने की छूट है.
•    मेडिकल, डेयरी, सब्जी, फल, खाने-पीने की जरूरी दुकानों और वहां काम करने वालों को छूट है.
•    बैंक, इंश्योरेंस और एटीएम से जुड़े व्यक्ति को छूट है.
•    इंटरनेट सर्विस, टीवी, ब्रॉडकास्ट से जुड़े लोगों को छूट है.
•    पेट्रोल पंप, सीएनजी, एलपीजी पंप पर काम करने वाले लोगों को छूट मिलेगी.

10.    क्या दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बस चलेंगी ?
दिल्ली मेट्रो और बस सर्विस चालू रहेगी लेकिन इनमें वही लोग सफर कर सकेंगे, जिन्हें छूट दी गई है. यानी आप जरूरी काम वाले सेक्टर से जुड़े हो तो ही सफर कर सकते हैं.

11.    वीकेंड कर्फ्यू में किसी की शादी हो तो?
अगर किसी की शादी है तो उसमें 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं, उसके लिए ई-पास बनवाने की जरूरत होगी.

12.    अगर किसी का अंतिम संस्कार हो तो?
किसी भी अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं. उसके लिए भी परमिशन लेनी होगी.

13.    कोई परमिशन या ई-पास कैसे ले सकता है?
किसी भी तरह के ई-पास के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अप्लाई किया जा सकता है.

14.     क्या किसी जगह घूमने जा सकते हैं?
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान गैर-जरूरी काम के लिए बाहर जाना अलाउड नहीं है. वैसे भी सभी केंद्रीय पर्यटन स्थलों को अभी बंद किया गया है.

15.     क्या रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या एयरपोर्ट जा सकते हैं?
अगर आपका टिकट पहले से बुक है तो आप अपनी टिकट दिखाकर यहां पर सफर कर सकते हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हर रोज 15 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले दिन यहां 17 हजार के करीब केस आए और 100 से अधिक लोगों की मौत हुई. यही कारण है कि दिल्ली में सख्ती लागू की गई है.

दिल्ली में कोरोना का हाल
•    24 घंटे में आए कुल केस: 16, 699
•    24 घंटे में हुई कुल मौत: 112
•    अबतक कुल कोरोना केस: 7,84,137
•    एक्टिव केसों की संख्या: 54,309
•    अबतक हुई कुल मौतें: 11,652

 

News Source from : ajtak

faridabadnews faridabadnews24 Weekend Curfew: What is closed in Delhi who will get discount? Answers to 15 questions related to you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.