दिल्ली : दिल्ली में कोरोना पीडितों के लिए बेड की कमी नहीं है। पर परिजन किसी खास अस्पताल में कोरोना पीड़ित को भर्ती करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन पर जोर न दे, यह हमारे लिए मुश्किल होगा। यह बातें आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कही। मुख्यमंत्री आज कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज सुबह उपराज्यपाल के साथ समीक्षा बैठक में भाग ले रहें है।
इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी जनता से साझा की। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से संक्रमित दिल्ली में रहने प्रत्येक व्यक्ति को दिल्ली के किसी न किसी अस्पताल में बेड मिलना चाहिए, चाहे वह सरकारी अस्पताल में मिले या फिर प्राइवेट अस्पताल में बेड मिले।
सीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इस पर जोर न दीजिए कि मेरे को इसी अस्पताल में जाना है, यह हमारे लिए मुश्किल होगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं आश्वस्त कर रहा हूं कि अभी दिल्ली के अंदर कोविड बेड की कमी नहीं है।
