Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीजीआई में खुद के डॉक्टर की उखड़ती सांसों को नहीं मिला ऑक्सीजन मास्क, जब तक परिजन लाते दम तोड़ गए डॉ. दया

पीजीआई में खुद के डॉक्टर की उखड़ती सांसों को नहीं मिला ऑक्सीजन मास्क, जब तक परिजन लाते दम तोड़ गए डॉ. दया

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2021No Comments3 Mins Read

पीजीआई में पहली बार कोरोना से एक डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संस्थान में खुद के डॉक्टर के लिए ही ऑक्सीजन मास्क तक नहीं मिला। इस कारण डॉ. दयाशंकर लाल श्रीवास्तव ने रविवार रात कोरोना संक्रमण के चलते दम ताेड़ दिया। उधर, पीजीआई प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों के आरोप के बाद जब पीजीआई की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुष्पा दहिया से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो पाई।

पंडित बीडी शर्मा हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी एंड मॉलीक्यूलर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव को मेडिकल क्षेत्र में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने डीएनए टेस्टिंग के जरिए बीटा थैलेसीमिया का पता लगाने की जांच आसान कर दी थी। उनका मकसद था कि परिवार में अन्य सदस्यों तक यह अनुवांशिक बीमारी ना पहुंचे। उन्होंने पीजीआईएमएस रोहतक में फैमिली स्क्रीनिंग किए जाने पर भी काम किया, ताकि शादी से पूर्व वर-वधू दोनों के रक्त की जांच करवाकर बीमारी का पता लगा सके। जिससे होने वाली संतान को ऐसा रोग ना हो।

रात 9 बजे अचानक छाती में दर्द उठा, सांस लेने में तकलीफ होने लगी, ट्रामा सेंटर ले जाने के करीब 15 मिनट बाद ही मौत हो गई

रविवार को रात 9 बजे 44 वर्षीय डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव अपने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास पर ही थे। अचानक उनकी छाती में दर्द उठा और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। उन्हें रात को ही ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। यहां पर उन्हें ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे पहले ही ट्रामा सेंटर आने के मात्र 15 मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया। सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वैश्य श्मशान घाट में कोविड-प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का आरोप, उन्हें मास्क लाने के लिए भेजा मेडिकल मोड़

डॉ. दयाशंकर स्वयं पीजीआईएमएस में डॉक्टर थे। परिजनों ने अफसोस जताते हुए आरोप लगाया कि लेकिन जब उन्हें हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया तो उनके लिए ऑक्सीजन मास्क भी अस्पताल के अंदर नहीं मिला। बल्कि परिजनों से बाहर मेडिकल मोड़ से मंगवाया गया। जब तक वे आक्सीजन मास्क लेकर पहुंचे तब तक डॉक्टर की सांसें थम चुकी थीं।

ये हैं डॉक्टर दयाशंकर की उपलब्धियां जिनके लिए वे याद किए जाएंगे

  • हिमोफिलिया, थैलेसिमिया, डीएमडी और जेनेटिक की बीमारियों पर शोध किया है।
  • शोध के लिए 25 से ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित करवा चुके थे। इनमें से 20 इंपैक्ट फैक्टर में छपे हैं।
  • इनका साइटेशन इंडेक्स 1000 तक पहुंच चुका है।
  • आठ एमडी स्टूडेंट्स इनके अंतर्गत शोध कार्य कर रहे थे।

news source from : dainikbhaskar

Dr. Daya succumbed faridabadnews faridabadnews24 PGI's own ruffled breaths did not get oxygen mask until the family died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.