Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शहरों में खाली पड़ी जमीनों को रास्ता देने के लिए सरकार ने पॉलिसी में किया बदलाव, सरकार आज दो नई नीतियाें पर लगाएगी मुहर

शहरों में खाली पड़ी जमीनों को रास्ता देने के लिए सरकार ने पॉलिसी में किया बदलाव, सरकार आज दो नई नीतियाें पर लगाएगी मुहर

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2021No Comments4 Mins Read

प्रदेश के शहरी इलाकों में रास्तों के अभाव में कई जमीन रास्तों के अभाव में अपना वजूद खो रही हैं। ऐसी जमीनों को रास्ता देने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नई नीति तैयार कर ली है। इस संदर्भ में ड्राफ्ट को गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार पहले जो ड्रॉफ्ट तैयार किया गया था, उसमें भूमि के बदले भूमि लेने का प्रावधान था। इस पर यह आपत्ति लगी थी कि रास्ते के लिए तो प्राइम लैंड दी जाएगी और उसके बदले शहर में कहीं भी कम कीमत की जमीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अब ड्रॉफ्ट में जमीन के बदले जमीन की बजाय मार्केट रेट के आधार पर कीमत लेने का प्रावधान किया गया है।

डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी, इसमें जिला नगर आयुक्त, संबंधित नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। संबंधित एरिया में मार्केट भाव का पता करने के बाद जमीन लेने वाले को इसकी कीमत बताई जाएगी। सूत्रों के अनुसार अब मार्केट रेट से कम कीमत पर जमीन नहीं दी जाएगी। यह भी तय किया जाएगा कि एक सीमा तक ही जमीन दी जाएगी।

पॉलिसी पर मुहर लगने के बाद निकाय विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा। निकायों की प्रॉपर्टी के किराएदारों एवं लीजधारकों को भी मालिकाना हक दिया जाएगा। निकाय विभाग ने इसके लिए पॉलिसी बना ली है। नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के अलावा नगर सुधार मंडलों की जमीन एवं मार्केट में लोगों ने दुकानें बनाई हुई हैं।

दूसरी ओर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति पर भी मुहर लगेगी। आबकारी एवं कराधान विभाग नई नीति को फाइनल कर चुका है। सूत्रों का कहना है कि अबकी बार सरकार साढ़े सात से आठ हजार करोड़ रुपए रेवन्यू का लक्ष्य निर्धारित कर सकता है।

सही सूचना से देश-समाज को संकट से बचा सकते हैं: मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में सोशल मीडिया आने के बाद जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी निश्चित रूप से बढ़ गई है। आज के दौर में जब कोई भी व्यक्ति तथ्यों की पुष्टि किए बिना ऐसी पोस्ट डाल देता है, जिससे समाज में असत्य संदेश फैलने की आशंका होती है तो लोकसंपर्क विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सही जानकारी से देश-समाज को संकट से बचाता है।

पिछले एक वर्ष से कोविड-19 महामारी के चलते मीडिया के सहयोग से तथ्यपरक जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने में भी इस विभाग से जुड़े कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के जनसंचार विभाग द्वारा जनसंपर्क माध्यम से संचार प्रबंधन विषय पर वेबिनार आयोजित करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजमेर सिंह मलिक व निदेशक, जनसंपर्क डॉ. अमित सांगवान व विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी।

वेबिनार में देश भर से सैकड़ों विषय विशेषज्ञों के साथ 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जन संचार संस्थान की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीआर गुरु सुरेश गौर एवम सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की उपनिदेशक उर्वशी रंगारा ने शिरकत करते हुए जन संपर्क के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

वेबिनार में उर्वशी रंगारा ने बताया कि सीएम के विजन के अनुरूप जनसंपर्क विभाग हरियाणा, महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के नेतृत्व में परंपरागत माध्यमों के साथ-साथ आधुनिक और तीव्र माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां आम जनता तक पहुंचाने में निरंतर अग्रसर है। आज प्रदेश के 22 जिलों से जनहित की सूचनाएं पलक झपकते ही सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जा रही हैं।

news source from : dainikbhaskar

faridabadnews faridabadnews24 The government made a change in the policy to give way to the vacant lands in the cities the government will seal two new policies today.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.