फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोविड-19 महामारी के दूसरे फेस में यानी कोरोना के आपातकाल में आवश्यक दिशा निर्देशों और कर्मचारियों को सावधानी पूर्वक इस घड़ी में काम करने की सलाह को लेकर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने संबंधित प्रधानों व सचिवों के साथ एक जरुरी बैठक की । जिसमे कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 01 जनवरी 2021 को समस्त प्रदेश सहित उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर्मचारियों के ट्रान्सफर को लेकर जारी पारदर्शिता के आधार पर लागू की गई ऑनलाइन तबादला पोलिसी को अब खुद बिजली निगम के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं ।
फरीदाबाद के निगम अधिकारियों ने अपने चहेतों को जो कि पूर्व में इस ऑनलाइन तबादला नीति के तहत ( दिनेश कुमार एलडीसी ) जिसके ऑर्डर जनवरी 2021 के माह में संबंधित ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन की बदरौला सब डिवीजन से खेड़ी कलां सब डिवीजन में तबादला किया गया था । जिसके मार्च महीने में ही एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद ने दोबारा से सब डिवीजन खेड़ी कलां से सब डिवीजन बदरौला में ही तबादला करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी बलकार सिंह व प्रदेश सरकार के आदेशों को धता करार देते हुए सरासर अवेहलना कर निडरता से तबादला कर दिया । दूसरा वाक्या ठीक इसी तरह जब ऑनलाइन तबादला नीति के तहत बिजली निगम ने जब प्रीतम सिंह एलडीसी का तबादला सब डिवीजन नम्बर चार से सब डिवीजन वेस्ट सेक्टर-19 में कर दिया था । तो फिर इसी प्रीतम सिंह एलडीसी को एक्सईएन ओल्ड फरीदाबाद ने एक एसडीओ के कहने पर चहेते कर्मचारी को और कमाउ पूत एलडीसी को दोबारा से सब डिवीजन नम्बर-चार में ही दोबारा से लगा दिया है । यदि इसी प्रकार से यह सब फरीदाबाद बिजली निगम के अधिकारियों ने करना ही था । तो प्रदेश सरकार दवारा बिजली निगम में पारदर्शिता के नाम पर धता किस लिये । ऐसे ही करना था तो सरकार और निगम अधिकारियों के आदेशों को पलीता क्यों लगाया जा रहा है । दाल ही काली है या फिर दाल में ही कुछ काला है । इसका साफ मतलब है । कि फरीदाबाद बिजली निगम के अधिकारियों ने निगम के एमडी बलकार सिंह और सरकार के नाम खौफ तक नही है । जो आयेदिन कर्मचारियों के जायज काम और यूनियन की जायज डिमांड्स को छोड़ इस तरह की अपनी मनमानी करते रहते हैं ।
