हरियाणा : हरियाणा में कोरोना के मामले जैसे बढ़ रहे हैं उसी प्रकार जरूरी सेवाओं की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिसको लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। हरियाणा में सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और बीडीपीओ ने छापेमारी करते हुए बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया से एक कंपनी के मैनेजर को ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम को जानकारी मिली थी कि कंपनी का मैनेजर 30 हजार रूपये में एक ऑक्सीजन का सीलेंडर दे रहा है। वहीं टीम ने कार्रवाई करते हुए गैस के प्लांट को सील कर दिया है। वहीं इस मामले में एचएसआईआईडीसी बड़ी थाना पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। इंडस्ट्रियल एरिया बड़ी के फेस वन में गणेश प्रा. लि. के मालिक पुनीत बत्रा ने ऑक्सीजन का प्लांट लगाने के साथ ही होल सेल कारोबारी है। अस्पताल, इंडस्ट्रियल समेत अन्य जगहों पर ऑक्सीजन गैस की सप्लाई दी जाती है।

सोनीपत के गांव दुभेटा रहने वाला राहुल अस्पताल में भर्ती किसी परिचित के लिए प्लांट के मैनेजर के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लेने पहुंचा। यहां पर उससे 30 हजार रुपए मांगे गए। निर्धारित रेट से काफी ज्यादा होने पर राहुल ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी। बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनीष मलिक के नेतृत्व में सोनीपत डीएसपी रविंद्र कुमार, सिविल अस्पताल से डिप्टी सीएमओ डॉ. आदर्श कुमार मौके पर पहुंचे। गठित टीम ने शिकायतकर्ता राहुल को ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए प्लांट के अंदर भेज दिया। उसने प्लांट के मैनेजर कशिश कुमार को 25000 रुपए नकदी व 3800 रुपए से दिए। 28,800 रुपए देते ही टीम ने कशिश कुमार को नकदी समेत पकड़ लिया। बड़ी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गणेश प्रा. लि. कंपनी से कशिश को पर केस दर्ज कर किया है। वहीं पूरे मामले को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ मनीष मलिक ने बताया कि लोगों ने मोटा मुनाफा कमाने के फेर में रिटेल का काम शुरू कर दिया। छापे के दौराने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
news source from : yuvaharyana
