Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धर्मबीर भड़ाना ने पीएम मोदी पर सवाल उठाया है और कहा कि पीएम देश की जनता को बरगला रहे हैं

धर्मबीर भड़ाना ने पीएम मोदी पर सवाल उठाया है और कहा कि पीएम देश की जनता को बरगला रहे हैं

faridabadnews24By faridabadnews24April 25, 2021Updated:April 25, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की थी और उस बैठक के बाद बैठक में क्या हुआ शायद ही किसी को पता हो। अगर किसी को कुछ पता है तो वो केजरीवाल और मोदी का संवाद जिसमे पीएम ने केजरीवाल पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था और केजरीवाल में बाद में माफी मांग ली थी लेकिन बात वहीं ख़त्म नहीं हुई। भाजपा केजरीवाल को जमकर घेर रही है। बड़े-बड़े भाजपा नेता केजरीवाल पर सवाल दाग रहे हैं  और अब आम आदमी पार्टी के नेता भी मैदान में कूद पड़े हैं और सीएम केजरीवाल का बचाव कर रहे  रहे हैं और पीएम मोदी पर सवाल उठा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पीएम मोदी पर सवाल उठाया है और कहा कि पीएम देश की जनता को बरगला रहे हैं। न देश में आक्सीजन, न इंजेक्शन और न ही अस्पतालों में जगह है और पीएम अपने गिरेबान में झाँकने के बजाय दिल्ली के मुख्य्मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लालीपाप देने में माहिर हैं और नोटबंदी के समय उन्होंने देश की जनता से कहा कि देश से आतंकबाद ख़त्म हो जाएगा, माओबाद ख़त्म हो जाएगा, काला धन वापस आ जाएगा लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अब भी रोजाना जवानों के शहादत की ख़बरें आती हैं।

भड़ाना ने कहा कि वर्तमान में कोरोना बेकाबू है। तीन लाख से ज्यादा मामले रोज आ रहे हैं और हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। पीएम का पूरा ध्यान बंगाल चुनावों में है। अब मोदी जी जनता को एक और लालीपाप पकड़ा रहे हैं। वो 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन देने की बात कर रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि राशन के नाम पर मात्र प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं दिया जाएगा वो भी सड़ा गया। साफ़ करने पर वो तीन किलो ही निकलता है। कंकड़ पत्थर ज्यादा होते हैं। भड़ाना ने कहा कि जहाँ तक मुख्य पता है उसके मुताबिक़ राशन में दाल, सब्जी, तेल, मसाले सब आते हैं और सबको मिलाकर राशन जैसा नाम बनता है। सिर्फ गेहूं नहीं पीएम जनता को सब कुछ मुफ्त में दें तब राशन शब्द का प्रयोग करें वरना सिर्फ ये कहें कि गेहूं मुफ्त में दिया जा रहा है।

भड़ाना ने कहा कि अब देश के जनता समझदार हो गई है और मोदी जी की जुमलेबाजी समझ गई है। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। जनता समझ गई है कि वो देश के प्रधानमंत्री से ज्यादा भाजपा के प्रचारमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता इस सरकार को उचित जबाब देगी क्यू कि वर्तमान में देश के लाखों लोग दुखी हैं। केंद्र सरकार के लिए अब भी बंगाल चुनाव अहम् मायने रखता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल कुछ गलत नहीं कहा था। मोदी जी सीनियर हैं इसलिए सीएम ने  माफी मांग ली लेकिन जिस तरह से भाजपा के कई नेता दिल्ली के सीएम के बारे में बात कर रहे हैं उसे देख लगता है कि भाजपा नेता आक्सीजन और इंजेक्शन का मुद्दा दबाना चाहते हैं। देश की जनता को बरगलाना चाहते हैं।

Dharambir Bhadana has questioned PM Modi and said that PM is tricking the people of the country. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.