Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गोपाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के 432 आक्सीजन कन्सनट्रेटर ख़रीदने की घोषणा का किया स्वागत

गोपाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के 432 आक्सीजन कन्सनट्रेटर ख़रीदने की घोषणा का किया स्वागत

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2021No Comments3 Mins Read

फ़रीदाबाद  : भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के 432 आक्सीजन कन्सनट्रेटर ख़रीदने की घोषणा का स्वागत किया और कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में लोगों की मदद करने और कार्यकर्ताओं का वर्चूअल बैठकों के ज़रिए मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस महामारी के दौरान लोगों को दवा, आक्सीजन व अन्य ज़रूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है I प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यक्तिगत तौर पर हरियाणा के सभी ज़िलों में जाकर सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं I विदेशों से ज़रूरी दवाएँ और आक्सीजन कन्सनट्रेटर मंगाए जा रहे हैं I विमान व रेलवे के माध्यम से दूर दराज के राज्यों से आक्सीजन मँगवाकर आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही हैं I केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर व अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में फ़रीदाबाद का ज़िला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः सजग है और लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा हैं I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के माध्यम से ज़िला और मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों पर लगातार चर्चा की जा रही है I

भाजपा फ़रीदाबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के इस पुनीत कार्य में तन-मन और धन से कार्य कर रहे हैं I ज़िला भाजपा हेल्प लाइन के ज़रिए प्रसाशन और संगठन की मदद लेकर लोगों को कोविड से सम्बंधित आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं I भाजपा युवा मोर्चा की टीम दिन रात प्लाज्मा उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है और लोगों को प्लाज़्मा दान करने के लिए जागृत कर रही है। पिछले कुछ दिनों में युवा मोर्चा की टीम ने प्लाज़्मा डोनर ढूँढकर और उनसे प्लाज़्मा दान करवाकर 20 से ज़्यादा लोगों की जान बचाई हैं I भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िले में मंडियों में और जगह-जगह मास्क और सेनीटाईज़र का वितरण किया जा रहा है I भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह कैम्प आयोजित करके लोगों को टीका लगवा रहें हैं I इसके अलावा फ़रीदाबाद के ज़िला व मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता किसी न किसी तरह लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं I ज़िला अध्यक्ष ने लोगों से टीका लगवाने और प्लाज्मा दान करके लोगों का जीवन बचाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में युद्धस्तर पर कार्य कर रही है ताकि लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके और कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके I उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों से कोरोना संक्रमित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाने की भी अपील की

faridabadnews faridabadnews24 Gopal Sharma welcomed the announcement of the state president Om Prakash Dhankhad to buy 432 oxygen concentrator
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.