आयुर्वेद हमेशा से इलाज के लिए कारगर साबित होता आया है। आयर्वेद में हर एक बिमारी के इलाज के लिए कई पद्धतियां दी गई हैं, जिनके इस्तेमाल से आम लोग स्वस्थय हो सकते हैं। बड़ी बात तो ये है कि आयुर्वेद से कोरोना का इलाज भी संभव है। तो वहीं इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में आयुर्वेद से जुड़ी टेलिमिडिसन सेवा की शुरूआत की गई है। जिसके लिए फोन नंबर जारी किए गए है। 1075 पर काल कर आप आयुर्वेद से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
इस बात की जानकारी स्वस्थय मंत्री अनिल विज ने दी है। उनकी माने तो लोगो को आयुर्वेद के बारे में जानकारी ही नहीं है और ऐसी ही जानकारी को उपलब्ध करवाने के लिए आयुर्वेद से जुड़ी टेलिमिडिसन सेवा को शुरूघ् किया गया है। विज की माने तो वहां पर एक्सपर्ट डाक्टर की नियुक्ति की गई है। जो कि लोगों को उनके बिमारी की लक्षणों के हिसाब से दवा के बारे में बताएंगे।
क्या है Telemedicine :
Telemedicine यानी दूरचिकित्सा सेवा, जो कि हेल्थकेयर ऐप पर ऑनलाइन मिलती है। यह सर्विस एक ऐसा लाइफ सोर्स है जिस पर कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की जानकारी देने के साथ-साथ समस्या का समाधान भी बताया जाता है। ऐप मरीजों को अलग-अलग सर्विस के बारे में जानकारी देता है। इसे आप अपने लैपटॉप या मोबाइल के जरिए यूज कर सकते हैं।
