फरीदाबाद : जिलाधीश यशपाल ने जिले में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए क्षेत्रवार लगाए गए इंसीडेंट कमांडर्स(जिम्मेदार अधिकारी) में से दो जगह परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं। इन नए आदेशों के अनुसार तिगांव शहरी क्षेत्र में फरीदाबाद नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी के स्थान पर अब नगर निगम के ही एएमसी इंद्रजीत गुलेरिया को इंसिडेंट कमांडर लगाया गया है। इसी प्रकार तिगांव ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके रावत के स्थान पर अब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर को इंसिडेंट कमांडर लगाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी इन इंसिडेंट कमांडरों के साथ बतौर समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। आदेशों के अनुसार इंसीडेंट कमांडर अपने सहयोगी संबंधित अधिकारियों के सहयोग से अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करेंगे कि कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण पाने बारे भरसक प्रयास अमल में लाये जा रहे हैं।
