फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में अहम योगदान दे रही है जननायक जनता पार्टी की युवा टीम आज हल्का तिगांव 90 के वार्ड नंबर 24 में जननायक जनता पार्टी के युवा साथियों द्वारा हैंड सेनीटाइजर लोगों को दिया गया, सुबोध चंद्रवंशी जननायक जनता पार्टी के आदेश अनुसार कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं पिछले कई दिनों से सुबोध चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ गरीब व्यक्तियों में मास्क और हैंड सेनीटाइजर वितरण कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि हमारी जननायक जनता पार्टी की युवा टीम इस वैश्विक महामारी में हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है हमारी टीम लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें मास्क और हैंड सेनीटाइजर दे रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि सरकार द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करें आज सुबोध चंद्रवंशी और उनकी पूरी टीम ने ओम एनक्लेव, दीपावली कॉलोनी, रोशन नगर, विनय नगर,सूर्य विहार पार्ट 3, विभिन्न क्षेत्रों में एवं वार्ड में युवा टीम की तरफ से कारोना वैश्विक महामारी में आम जनता को हैंड सेनीटाइजर वितरण किया और लोगों में यह संदेश दिया कि आप लोग अपने आपने घरों में रहें सुरक्षित रहें और मास्क लगाकर ही बाहर निकले
