Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

हरियाणा : सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2021No Comments7 Mins Read

हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए आगामी 30 मई, 2021 को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।सेना भर्ती कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना की ओर से कोरोना महामारी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हिसार सेना छावनी में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए सैनिक, जनरल ड्यूटी तथा सैनिक, लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जानी थी।उन्होंने बताया कि अब इस परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।
चण्डीगढ़ : हरियाणा की मंडियों में खरीदे गए गेहूं के लिए 7 मई, 2021 तक लगभग 12977 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की गई है। इसके अतिरिक्त, अब तक 499060 किसानों के 927599 जे. फार्म बनाए गए।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 83.49 लाख टन गेहूं की आमद मंडियों में हो चुकी है, जिसमें से कुल 80.72 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 7 मई, 2021 को 121 टन गेहूं की खरीद की गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने के लिए  प्रदेश में लगाए गए पूर्ण लोकडाउन के दौरान सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का कार्य रोक दिया गया है। लेकिन मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंडियों एवं खरीद केन्द्रों में आने के लिए गेट पास भी जारी नहीं किए जा रहे हैं। अत: किसानों से आग्रह है कि वे इस महामारी के दौरान घर पर ही रहें और बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें।

 उपमुख्यमंत्री ने 500 बैड के अस्थाई अस्पताल का दौरा किया : 
दुष्यन्त ने कहा- अस्पताल को जल्द संचालित करने के लिए तकनीकी उपकरण एयरलिफ्ट किए जाएंगे।
चंडीगढ़, 7 मई- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने आज हिसार के जिंदल मॉर्डन स्कूल में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहेे 500 बैड के अस्थाई अस्पताल का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
अस्पताल की स्थापना को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न जानकारियां ली। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री अनूप धानक भी मौजूद थे।

अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कुछ तकनीकी उपकरणों के संबंध में हुई चर्चा के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि ये उपकरण एयरलिफ्ट करवाकर यहां लाए जाएंगे ताकि अस्पताल को जल्द से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित होने में 18 मई, 2021 तक का समय लगने वाला था, लेकिन तेजी से चल रहे कार्यों व सभी जरूरी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद इसे 16 मई तक संचालित किए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई है। तकनीकी उपकरण 13 या 14 मई, 2021 को यहां पंहुचने थे, लेकिन अब उम्मीद है कि इन्हें एयरलिफ्ट कर 10 मई के आसपास लाया जा सकेगा। इससे क्वालिटी जांच तथा ट्रायल रन इत्यादि का कार्य जल्द आरंभ हो सकेगा। यदि सब कुछ सही रहा तो 16 मई, 2021 से पूर्व ही इसे आरंभ किया जा सकता है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्थाई अस्पताल के लिए मैडिकल व पैरा मैडिकल स्टाफ की आवश्यकता होगी, इसलिए श्रम विभाग के अन्तर्गत ईएसआई के स्टाफ को यहां लगाए जाने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त मैडिकल स्टाफ के लिए और भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंंने कहा कि वर्तमान समय में ऑक्सीजन एक बड़ा विषय था, लेकिन जिंदल स्टील लिमिटेड से यहां पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई मिल जाएगी। इस अस्पताल की स्थापना से जींद, कैथल, भिवानी तथा दादरी सहित कई अन्य जिलों को उपचार सुविधा मिलेगी

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी इसलिए आई थी, क्योंकि प्रदेश में इसका उत्पादन काफी कम था, अब उत्पादन को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम केयर व डीआरडीओ द्वारा प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हंै, निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हंै।

चंडीगढ़ :  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि राज्य के किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लॉकडाउन के बाद उनके बकाया गेहूं की खरीद की जाएगी।उपमुख्यमंत्री यह जानकारी आज अपने हिसार दौरे के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में 6 लाख मिट्रिक टन ज्यादा गेंहू की खरीद की गई है। उन्हें रिपोर्ट मिली है कि सिरसा, जींद, फतेहाबाद व हिसार जिला में अभी भी काफी किसानों के पास बिक्री के लिए गेंहू है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद उन किसानों से अतिरिक्त गेहूं खरीद का कार्य किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पहली बार हुआ है,जब प्रदेश में 82 प्रतिशत किसानों से गेंहू खरीद के बाद काफी कम समय में उनके खातों में पैसा दे दिया गया है, शेष किसानों की राशि की अदायगी भी जल्द ही कर दी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में उद्योगों के संचालन पर कहा कि अभी तक उद्योगों के चलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही, इसलिए श्रमिकों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि उद्योगों की कोई मदद करने की आवश्यकता हुई तो इस बारे में भी साकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

जंगबीर सिंह चंडीगढ़ : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की रूकावट तथा समस्या आने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाली के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कोविड-19 के इस काल के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो, मैडिकल कॉलेज, अस्पतालों, डिस्पैंसरियों, मैडिकल ऑक्सीजन निर्माण से सम्बंधित औद्योगिक इकाइयों, क्वारंटीन सैंटर और अन्य चिकित्सा संस्थानों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में कोई भी समस्या होने पर  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के हैल्पलाइन नम्बर 1912/18001801550 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 चण्डीगढ़ :  हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पताल सरकार द्वारा जारी रेट लिस्ट अपने अस्पताल के बाहर चस्पा करें ताकि लोगों को कोई परेशानी न आये। साथ ही, उन्होंने निजी अस्पतालों से आह्वान किया कि वे महामारी के इस समय में बिना लाभ कमाए लोगों की सेवा करें। श्री मूलचन्द शर्मा ने आज बल्लबगढ़ के सरकारी अस्पताल तथा फरीदाबाद जिले के बादशाह खान अस्पताल समेत कई कोविड सेंटरों में सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा मरीजों को समय पर दवाइयां व ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है।परिवहन मंत्री ने आज दोपहर 12:00 बजे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल का दौरा कर वहां लोगों को लगाई जा रही वैक्सीनेशन के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने सेक्टर-3 सामुदायिक भवन में बनाए गए कोविड-19 सेंटर तथा  तिगांव के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

 

श्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-37 और बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट का भी दौरा किया। बीके अस्पताल जाते वक्त नीलम फ्लाईओवर पर ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी एक गाड़ी  नजर आई तो परिवहन मंत्री ने गाड़ी रुकवा कर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की और गाड़ी के ऑक्सीजन ले जाने की परमिशन चैक की।इसके बाद, परिवहन मंत्री ने फरीदाबाद जिले के बादशाह खान अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यह ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है और अस्पताल में लगभग 75 प्रतिशत ऑक्सीजन की सप्लाई इसी प्लांट से की जाएगी। श्री शर्मा ने यहाँ के कोविड वार्ड के स्टाफ से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

faridabadnew faridabadnews24 Haryana: Army's May 30 written examination postponed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.