Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट बीके अस्पताल में शुरू

फरीदाबाद : 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट बीके अस्पताल में शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : जिले के सबसे बड़े सरकारी बीके अस्पताल में शुक्रवार से 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। इससे अब 24 घंटे मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। इसके अलावा डीआरडीओ के सहयोग से 1000 लीटर की क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट और लगाने की तैयारी है। इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। इसके फाउंडेशन की तैयारी एनएचएआई को सौंपी गई है।

नया प्लांट बीके और बल्लभगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाएगा। एचएलएल इंफाटेक सर्विसेज द्वारा इस प्लांट को लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस की कमी को देखते पुलिस विभाग ने अपनी दस इनोवा गाड़ी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए सौंप दिया है। इन गाड़ियों में सामान्य मरीजों को लाने ले जाने का काम किया जाएगा।

बीके सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यहां पर ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर शुक्रवार से उसे शुरू कर दिया गया। इससे 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पैदा हो सकेगी। दो दिन से यह प्लांट टेस्टिंग पर चल रहा था। प्लांट शुरू करने के लिए जरूरी सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसे शुरू कर दिया गया और अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इससे यहां भर्ती 40 मरीजों को 24 घंटे आक्सीजन मिलती रहेगी।

सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि यहां पर एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी मिली है। एचएलएल इंफाटेक सर्विसेज की ओर से 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पैदा करने की क्षमता वाला प्लांट लगाया जाएगा। फाउंडेशन आदि तैयार करने का काम एनएचएआई को करना है।

इसके अलावा सब डिवीजन हेल्थ सेंटर बल्लभगढ़ में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट की होगी। इन प्लांट्स के लगने से सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी और मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Faridabad: Oxygen plant with capacity of 200 liters per minute started at BK Hospital faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.