Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रत्येक आपदा में मदद के लिए आगे रही है भारतीय सेना : कृष्ण पाल गुर्जर

प्रत्येक आपदा में मदद के लिए आगे रही है भारतीय सेना : कृष्ण पाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश पर जब भी कोई आपदा आई है भारतीय सेना हमेशा ढाल बनकर खड़ी रही है। चाहे देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या फिर देश में आज कोरोना जैसी आपदा में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात हो। केंद्रीय राज्य मंत्री मंगलवार को जिला के गांव छांयसा में अटल बिहारी वाजपेयी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 100 ऑक्सीजन बेड के इस अस्पताल का संचालन भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड द्वारा किया जा रहा है। इसमें 65 बेड पुरुषों और 35 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जल्द ही 35 वेंटीलेटर बेड भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की आपदा कोराना से निपटने के लिए सेना के अधिकारी और जवान निरंतर कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज में की गई है। अस्पताल के लिए 300 ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों की भी व्यवस्था की गई है। यहां 24 घंटे एबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था का संचालन भी अस्पताल परिसर में किया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के साथ-साथ पूरे एनसीआर क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन व सेना के सहयोग से यहां अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सेना के वेस्टर्न कमांड के कमांडर लैफ्टिनेंट जनरल मनिन्दर सिंह की अगुवाई में सेना द्वारा छांयसा के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज का संचालन कर दिया गया है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर कहा कि यह अस्पताल आमजन कर लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय में बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद भारतीय सेना को दी जाएगी और कोविड-19 अस्पताल मे 30 वेंटीलेटर बेड भी आ गए हैं। यहां से रेफर होने वाले मरीजों को ईएसआई मेडिकल कॉलेज एनआईटी-5 फरीदाबाद में रेफर किया जाएगा। जिला चिकित्सा विभाग की टीम भी सहयोग करेगी, परंतु कंट्रोल यहां पर सेना के चिकित्सा अधिकारियों का होगा। अस्पताल के तीन वार्डों के हर बेड को ऑक्सीजन लाइन से जोड़ दिया गया है।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मनिन्दर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के चिकित्सकों का कोविड-19 के इलाज को लेकर अनुभव रहा है। लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 डॉक्टरों की टीम अन्य नर्सिंग स्टाफ पूर्ण रूप से सेना का होगा। स्थानीय चिकित्सा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। अस्पताल में 400 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरत के हिसाब से रखे जाएंगे। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला डीसीपी डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम परमजीत चहल, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर पवन गोयल, ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर गुलशन अरोड़ा सहित सेना के कई अधिकारी व जिला चिकित्सा विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Indian Army has been ahead to help in every disaster: Krishna Pal Gurjar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.