फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोविड-19 की दूसरी लहर ने आक्रामक रूप ले लिया है ऐसे में लोग लापरवाही कर रहे हैं इस बार कोविड- 19 में लोग ऑक्सीजन लेने के लिए परेशान हो रहे हैं जगह-जगह जाकर ऑक्सीजन प्लांट पर लंबी-लंबी लाइन में लगकर ऑक्सीजन गैस फिल करवा रहे हैं इतनी धूप में लोग बिना कुछ सोचे समझे लाइन में लगकर खुद के स्वास्थ्य के बारे में ना सोच कर लगे हुए हैं
उनका कहना है कि जान है तो जहान है यह सब देखते हुए युथ टीम आफ फरीदाबाद के युवा नागरिकों ने मोर्चा संभालते हुए वह लंबी लंबी लाइन में लगे जनता को पानी पिलाने का काम शुरू कर दिया है यूथ का कहना है कि जल ही जीवन है यूथ ने जगह-जगह जाकर जहाँ ऑक्सीजन प्लांट है वहां पानी की थैलियां बांट रही है और युथ ने फिर से एक बार दिखा दिया कि अभी भी इंसान के अंदर इंसानियत बाकी है
