Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद-पलवल की दस बसों को आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील की स्वास्थ्य विभाग को हरियाणा परिवहन विभाग ने सौंपा

फरीदाबाद-पलवल की दस बसों को आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील की स्वास्थ्य विभाग को हरियाणा परिवहन विभाग ने सौंपा

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [प्रमिला ]  फरीदाबाद  और पलवल में एंबुलेंस की कमी से निपटने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग आगे आया है। दोनों डिपो की पांच पांच बसों काे आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील कर उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। इन बसों से मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने में प्रयोग किया जाएगा। 32 सीटों वाली इन बसों में सीटें हटाकर उसमें बेड लगाए गए हैं। एक बस में चार बेड की व्यवस्था की गई है। बसों का परिचालन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि इस सुविधा के शुरू करने से मरीजों के सामने एंबुलेंस की समसया खत्म हो जाएगी। लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि इसके बदले कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

मोटी रकम वसूल रहे प्राइवेट एंबुलेंस चालक

बता दें कि कोरेाना महामारी जैसी आपदा को एंबुलेंस संचालकाें ने अवसर बना लिया है। मरीजों को घर से अस्पताल और अथवा अन्य कहीं ले जाने पर मोटी रकम वसूलते हैं। दो से पांच किलोमीटर की दूरी के लिए भी हजारों रुपए वसूल किए जा रहे हैं। इस पर सरकार ने सख्ती बरती है। डीसी को निर्देश दिया है कि वह इनके रेट निर्धारित करें। चूंकि स्वास्थ्य विभाग के पास भी एंबुलेंस की कमी है। इस कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने मदद के लिए आगे आया।

 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

सभी जिलों में की जा रही व्यवस्था : 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग प्रदेश के सभी जिलों में ये सुविधा उपलब्ध कराएगी। चंूंकि अभी स्कूल कॉलेज बंद हैं। ऐसे में छात्राओं के लिए शुरू की गई इन बसों को महामारी में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 100 बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया जा रहा है। इससे सरकार को अाक्सीजनयुक्त 400 बेड उपलब्ध हो जाएंगे।

मिनी बस के अंदर की गई बेड की व्यवस्था।

ड्राइवर की अलग केबिन बनाई गयी ताकि रहें सुरक्षित

बल्लभगढ़ डिपो के वर्कशॉप महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि डिपो की पांच आयसर मिनी बसों को आधुनिक एंबुलेंस में बदल दिया गया है। मिनी बसों में आक्सीजन सिलेंडर फिट किए गए हैं। इसके अलावा बसों में एक-एक सैनिटाइजर स्टैंड, सभी बस में 4-4 बेड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मिनी एम्बुलेंस बसों में ड्राइवर के केबिन को अलग से आइसोलेशन बनाया गया है।

हेल्पलाइन नंबर 108 से होगा संचालन

पलवल रोडवेज डिपो के जीएम अनित कुमार यादव ने बताया कि उनके िडपो से पांच मिनी बसों को एंबुलेंस का आकार देकर उसमें आक्सीजन सिलेंडर लगाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि बसों में कुल 32 सीटें होती है। उन्हें निकालकर उनके स्थान पर चार बेड लगाए गए हैं। इससे मरीजों को लाने ले जाने में सुविधा होगी। इन बसों का संचालन सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 108 से किया जाएगा।

24 घंटे में दस मरीज की मौत

बुधवार को एक तरह जहां राहत की खबर ये रही कि संक्रमितों की संख्या हजार के नीचे आ गयी वहीं दूसरी ओर डरावने की बात ये है कि 24 घंटे में दस मरीजों की माैत भी हो गयी। मौत का अब तक का आंकड़ा 603 तक पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि बुधवार को संक्रमितों से अधिक ठीक होकर 2156 लेाग अपने घर पहुंच गए। जबकि 932 लोग संक्रमित हुए हैं।

कोरोना फाइल फैक्ट

फरीदाबाद में कोरोना : कुल 737203 सैंपल

निगेटिव -643695

पॉजिटिव-91936

रिपोर्ट पेंडिंग-1572

ठीक हुए- 80917

अस्पताल में -1848

घर में आइसोलेट-8568

कोरोना से मौत-603

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Transport Department handed over health of ten buses of Faridabad-Palwal to modern ambulance
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.