Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय मंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाले फौजी ने मांगी माफी, भाई को कोरोना होने से था परेशान

केंद्रीय मंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाले फौजी ने मांगी माफी, भाई को कोरोना होने से था परेशान

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021Updated:May 13, 2021No Comments2 Mins Read

रेवाड़ी : मेरे भाई को कोरोना हो गया था, ऑक्सीजन लेवल कम था सिलेंडर कहीं मिल नहीं रहा था, बहुत मुश्किल से गुरुग्राम से सिलेंडर लेकर आया, गलती से केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत को अपशब्द बोल दिए थे। मेरी मंशा गलत नहीं थी लेकिन परेशानी व अव्यवस्थाओं के कारण मुझसे गलती हो गई। कुछ इसी अंदाज में फौजी ने वीडियो बनाया और उसे पुलिस के पास भेजा। साथ ही लिखित में माफीनामा भी भेजा। बताया जाता है कि फौजी असम में तैनात है और उन्हें अब अपनी गलती का पश्चावा हो रहा है।

मालूम हो कि दो दिन पूर्व राव इंद्रजीत के निजी सचिव विक्रम सिंह ने रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि फौजी ने ऑक्सीजन नहीं मिलने पर राव इंद्रजीत एवं उनके परिवार के बारे में अपशब्द कहें थे और गोली से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच बुधवार को फौजी का माफीनामा पुलिस के पास पहुंच गया। फौजी बहादुर सिंह अलवर जिले के बीरयावास का रहने वाला है। कुछ समय से रेवाड़ी के भक्तिनगर में मकान बनाकर रह रहा है। उसके भाई रविंद्र की हालत खराब थी और रेवाड़ी में अव्यवस्था का माहौल था, ऑक्सीजन नहीं मिली। उसके मित्र ने गुरुग्राम से सिलेंडर का जुगाड़ कराया। इसकी कीमत 70 हजार बताई गई लेकिन फौजी ने बताया कि उसके मित्र ने उससे पैसे नहीं लिए थे। अब इस मामले में पुलिस व सांसद का अगला कदम क्या होगा यह देखना होगा। पुलिस ने माफीनामा की बात तो बताई लेकिन इससे अधिक कुछ भी बोलने से फिलहाल इंकार कर दिया।

 

NEWS Source from : punjabkesari

Army apologized for threatening to shoot Union minister brother was upset due to corona faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.