फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जहाँ चाह वहाँ राह अंग्रेजी में एक पुरानी कहावत है जिसका अर्थ है कि यदि हमारे पास दृढ़ संकल्प है और हम अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम कड़ी मेहनत से उसे कर सकते हैं और इस प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सफलता पाने की हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति सफलता पाने का एक रास्ता बनाती है। इस बात को चरित्रार्थ कर रहा है बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट। ट्रस्ट की अध्यक्षा सुषमा यादव ने बताया कि ट्रस्ट काफी समय से कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था करवाने का काम में लगा हुआ है।
हमारे काम को देखकर बल्लभगढ़ शहर के समाजसेवी भाई विनोद वशिष्ट जी ने ट्रस्ट को एक आक्सीजन स्लेंडर उपलब्ध कराया जिससे कोरोना मरीजों की मदद हो सकेगी। सुषमा यादव ने समाजसेवी भाई विनोद वशिष्ट जी का धन्यवाद् करते हुए अन्य लोगों से भी अपील की कि महामारी के इस कठिन समय में आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में मानवता की सेवा करें।
