
फरीदाबाद : जन नायक जनता पार्टी महिला सैल की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, विधायक नैना चौटाला, संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी व महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भयान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दीगई है वह उसे बखूबी निभाएंगी। उनका प्रयास होगा कि जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोडा जाएगा।
हरमीत की नियुक्ति पर बधाईयों देने वालों की लगी होड
वहीं दूसरी और उन्हें जिलाध्यक्ष मानोनीत किए जाने के उपरांत उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कोरोना काल होने के चलते उन्हें मोबाईल पर बधाईंयां दी जा रही हैं वहीं कोविड नियमों का पालन करते हुए कईयों ने उनके निवास पहुंचकर बुक्के देकर स्वागत किया है।

