
फरीदाबाद : पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंदर मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह यहां पर्वतीया कॉलोनी में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी रोहन हनुमान नगर भारत कॉलोनी का रहने वाला है। इनके खिलाफ एसजीएम नगर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एनआईटी के राजा चौक स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। कोरोना महामारी के कारण हरियाणा में लॉकडाउन है। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन आरोपी अपने मालिक के कहने पर अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1091 पेटी अंग्रेजी व 59 पेटी देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा इनसे 31450 रुपए और एक एटीएम मशीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
