फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सैक्टर-16 स्थित सनफ्लैग अस्पताल को रिज्यूम किए जाने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने आगे आकर इसकी जिम्मेदारी उठाने की पहल की है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने अस्पताल को कोविड केयर सेंटर के रूप में चलाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने भेजे गए अपने प्रस्ताव में सरकार और फरीदाबाद प्रशासन से सनफ्लैग हॉस्पिटल को कोविड सेंटर के रूप में चलाने की अनुमति देने की मांग की है। बबली ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सदैव समाज के कल्याण के लिए कार्य करती रही और विपदा की घड़ी में हमेशा प्रशासन का सहयोग करती आई है। आज अगर हमे यह सेवा का मौका मिलता है, तो ब्राह्मण सभा बहुत बढिय़ा तरीके से इसे चलाने में सक्षम है। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से अस्पताल को लैस किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति से निपटा जा सके। अस्पताल प्रबंधन के लिए पूरी टीम उनके पास है और किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सक्षम है। आज ऐसे समय में जब देश कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी की अभूतपूर्व चुनौती का सामना कर रहा है तब अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करते हुआ सनफ्लैग हॉस्पिटल को इस माहामारी से निपटने के लिए एक बेहतर सेंटर के रुप में तैयार करने और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पीछे नहीं हटेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
