
जो लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, उन्हें बेहद सतर्क रहने और छह महीने बाद भी ध्यान रखने की जरूरत है। कई स्टडीज के मुताबिक कोरोना वायरस का संक्रमण मरीज के Lungs पर सबसे ज्यादा असर डालता है. ऐसे में 6 महीने में खतरा ज्यादा होता है।यह कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के Lungs कमजोर कर देता है। ऐसे में उन्हें गंभीर शारीरिक परेशानी होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में मरीज को अपने Lungs का खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ सावधानियां बरत कर आप अपने Lungs की देखभाल कर सकते हैं।
सांस रोककर रखने वाला व्यायाम है जरूरी
कुछ अध्ययनों के मुताबिक बीमारी का पता चलने के छह महीने बाद भी कोविड-19 के हल्के मामलों में मौत का खतरा कम नहीं है, क्योंकि यह बीमारी की गंभीरता के साथ बढ़ता जाता है. वहीं, एयू में प्रकाशित एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों का हवाला देते हुए,कम गंभीर लक्षण वाले कोरोना मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. ऐसे में ‘ब्रीदिंग होल्ड एक्सरसाइज’ करने की सलाह दी गई है और इसे कम से कम छह महीने तक जारी रखने को कहा गया है। उनकी ओर से सांस रोककर व्यायाम करने का तरीका बताया गया है।यह बहुत आसान है। मुंह में सांस लेने से इसे रोका जाता है। अगर आप 25-30 सेकेंड के लिए सांस रोक सकते हैं, तो ये अंदाज लगाया जा सकता है कि आपके Lungs Healthy हैं।
खान-पान पर विशेष ध्यान दें
जानकारों के मुताबिक, जो लोग कोरोना से उबरने में कामयाब हो गए हैं, उन्हें ठीक होने के बाद भी सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को छह महीने बाद भी ‘फेफड़ों के फाइब्रोसिस’ की समस्या हो सकती है. ‘फेफड़ों के फाइब्रोसिस’ में मरीज के Lungs में सिकुड़न आ जाती है।ऐसे में Lungs को स्वस्थ रखने के लिए यह व्यायाम करना चाहिए। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने के बाद भी मरीज को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इसके लिए मिर्च-मसाले खाने से बचें।
